फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बृद्ध महिला ने बलि चढ़ाने के लिए बच्ची को उठाया

बृद्ध महिला ने बलि चढ़ाने के लिए बच्ची को उठाया

Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
बृद्ध महिला ने बलि चढ़ाने के लिए बच्ची को उठाया
वृद्ध महिला ने बलि चढ़ाने के लिए बच्ची को उठाया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची को वृद्ध महिला बलि चढ़ाने के लिए उठाकर ले गई। जब रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों और कालोनी के लोगों ने जंगलों में उसकी तलाश की, न मिलने पर इसकी सूचना सीओ रामानंद कुशवाह को दी । उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और स्वयं पुलिस बल के साथ जंगल में कांबिग की तो बच्ची रोते हुए गन्ने के खेत से निकली और आरोपी महिला सहित अन्य लोग बच्चों को छोड़कर भाग निकले।
मलकपुर रोड स्थिति कांशीराम कॉलोनी निवासी जमील की छह वर्षीय बेटी अदीमा सोमवार को शाम के समय अपने घर के बाहर खेल रही थी और खेलते ही खेलते बच्ची गायब हो गई। जब रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने उसको तलाशना शुरू कर दिया, बच्ची के नहीं मिलने पर सोमवार को रात्रि में करीब साढे़ नौ बजे सीओ रामानंद कुशवाह को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्ची के अगवा करने की सूचना मिलते ही सीओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया और थाने का पुलिस बल लेकर स्वयं कॉलोनी के आसपास जंगल में कांबिग शुरू कर दी। उनके अनुसार पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर बच्ची को ले जाने वाली वृद्ध महिला और उसके साथ रहे अन्य लोग भाग निकले। बच्ची रोते हुए गन्ने के खेत से बाहर निकली। पुलिस ने कई घंटे जंगल में कांबिग की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया बच्ची के बाल भी काटे गए हैं, लेकिन तुरंत कार्रवाई होने के कारण यह बड़ी घटना होने से बच गई, नहीं तो बच्ची बलि का शिकार हो सकती थी। पुलिस ने अगवा की गई बच्ची का सीएचसी में मेडिकल कराया । पुलिस की कार्रवाई से कॉलोनी वासियों ने सीओ का आभार जताया। सीओ ने बताया जो वृद्ध महिला बच्ची को ले गई, उसकी तलाश कराई जा रही है। वह लाल कपड़े पहने हुई थी। बच्ची से पूछने पर उसने बताया उसे एक वृद्ध महिला खाने के चीज दिलाने के लिए बहला फुसला कर ले गई और वह पहले से ही दो लोग मौजूद थे। बच्ची के मिलने के बाद बच्ची की मां साबरा ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed