फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कन्फैक्शनरी पर लूट की घटना से व्यापारियों में रोष

कन्फैक्शनरी पर लूट की घटना से व्यापारियों में रोष

Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कन्फैक्शनरी पर लूट की घटना से व्यापारियों में रोष
दुकान पर लूट की घटना से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। आनंदगंज मंडी में अग्रवाल कंफैक्शनरी पर सोमवार की सरेशाम हुई लूट की वारदात को लेकर व्यापारी सीओ से मिले और लूटपाट के खुलासे की मांग की। उन्होंने व्यापारियों को दो दिन में केस को खोलने का आश्वासन दिया।

सोमवार को आनंद गंज मंडी स्थित अग्रवाल कंफैक्शनरी पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने दुकान मालिक नरेंद्र अग्रवाल और वहां बैठे दो ग्राहक अक्षित और प्रशांत जैन से हजारों रुपये और मोबाइल लूट लिया था। इसको लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने सीओ कार्यालय में घटना के खुलासे की मांग की। व्यापारी नेता रवि पालीवाल ने कहा पंचवटी नहर पुलिस चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं रहता है। इससे रोजाना लूट और चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। सभासद ललित जैन ने कहा सुबह शाम मंदिर और जैन स्थानक मंदिर में जाने वाली महिलाओं से चैन लूट की वारदातें हो रही है। अभी तक एक भी घटना को पुलिस नहीं खोल पाई है। इस घटना को लेकर विधायक केपी मलिक, प्रदीप जैन ने एसपी को भी इस घटना से अवगत कराया और इन पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed