{"_id":"5caa5153bdec221431497a6c","slug":"51554665811-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को ससुराल वालों ने मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत। रिश्तेदारी से चार दिन बाद लौटे पति को टोकने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंचे। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
मवी कलां गांव निवासी नूरद्दीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी यासमीन का निकाह एक साल पहले फिरोज पुत्र रमजानी निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद के साथ किया । अब वह गर्भवती है। चार दिन से उसका पति फिरोज रिश्तेदारी में गया हुआ । रविवार को वह घर लौटा तो पत्नी यासमीन ने उसे टोक दिया। पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सास ने पेट में लात मारी। उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंचे। परिजन घायल महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।