{"_id":"5c96874abdec22143d397215","slug":"51553368906-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
बागपत। शहर के देवी चौक निवासी रमेश पुत्र गोपीचंद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मार्च को तीन युवकों ने घर में घुसकर पत्नी गीता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने नीरज, शिवनाथ व सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
----------
सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। नई बस्ती मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी कौशर पत्नी इकबाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 25 फरवरी को सात लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। हमलावर मारने की धमकी देकर चले गए। उसने इस्लाम, मोमीना, काला, इकबाल, इमरान, उजमा, सीनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
--------
जिला कार्यकारिणी गठित
दोघट। निरपुड़ा गांव में जिलाध्यक्ष जितेंद्र दत्त शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी संगठन की बैठक हुई, जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पोइस के प्रधान रामनिवास व कृष्ण दत्त शर्मा निवासी सिनौली को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। योगेंद्र शर्मा निवासी धनौरा सिल्वरनगर को जिला महासचिव बनाया। विश्व बंधु शास्त्री निवासी तेड़ा को जिला प्रेस प्रवक्ता मनोनीत किया। संगठन की मजबूती के लिए लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया। अगली बैठक 14 अप्रैल को धनौरा सिल्वरनगर गांव में होगी। इसमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र दत्त शर्मा, गोपाल, डॉ. हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
----------
सम्राट हत्याकांड के खुलासे की मांग
छपरौली। कुरड़ी गांव के ग्रामीण थाना पहुंचकर सम्राट की हत्या के खुलासे की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दस मार्च को सम्राट लापता हो गया था। 11 मार्च को उसका शव गांव के पास पड़ा हुआ मिला। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई। हत्यारे खुले घूम रहे हैं। उन्होंने घटना का खुलासे की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर देेंगे। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सुंदर पाल, विजय, शुभम, ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।