फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहीदों पर टिप्पणी करने वालों को पुलिस ने छोड़ा

शहीदों पर टिप्पणी करने वालों को पुलिस ने छोड़ा

Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहीदों पर टिप्पणी करने वालों को पुलिस ने छोड़ा
शहीदों पर टिप्पणी करने वालों को पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन

बड़ौत। खेकड़ा के डाककर्मी द्वारा शहीदों के प्रति फेसबुक पर टिप्पणी शेयर करने के मामले में आरोपी को पकड़ छोड़ दिए जाने के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

पुलवामा में शहीद जवानों के प्रति खेकड़ा के डाकघर में तैनात कर्मी द्वारा फेसबुक पर अपशब्द कहने व शेयर करने के मामले में हिंदू संगठनों में रोष है। इस मामले की रिपोर्ट बड़ौत कोतवाली में गुराना रोड निवासी राहुल ने दर्ज कराई थी। उसी रात खेकड़ा पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में उसे छोड़ दिया गया। जब शुक्रवार को इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि अभी इस मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई होगी। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, पवन, जयकुमार तोमर, सुनील मान, काका, आशीष कुमार, संजीव लाकड़ा, सुनील चौधरी, श्यौबीर तोमर, गजेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed