फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कमरे में बंद कर गन्ना विकास निरीक्षक को पीटा, मुंह में पिस्टल डाली

कमरे में बंद कर गन्ना विकास निरीक्षक को पीटा, मुंह में पिस्टल डाली

Mon, 04 Feb 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
कमरे में बंद कर गन्ना विकास निरीक्षक को पीटा, मुंह में पिस्टल डाली
बागपत। सहकारी चीनी मिल बागपत में संविदा पर कार्यरत गन्ना विकास निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि आठ-दस युवकों ने कमरे में बंधक पिटाई की। मुंह में पिस्टल डालकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसका मुंह काला करके मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी के आवास पर ले गए। यहां भी मारपीट की गई। पिटाई से उन्हें एक कान से सुनना और एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया। उन्होंने मिल के जीएम को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी सहित दो लोगों को नामजद कर अन्य आठ-दस युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

शामली जनपद के एलम गांव निवासी ओम सिंह सहकारी चीनी मिल बागपत में संविदा गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक फरवरी की रात में वह चीनी मिल में कैन कैरियर पर ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि दो युवक मिल से बाहर गेट पर खड़ी गाड़ी में उसे बैठा कर मिल कॉलोनी में ले गए। कॉलोनी के मकान में आठ-दस युवक बैठे शराब पी रहे थे। उन्होंने कमरे में बंधक बना लिया और उनकी पिटाई की। आरोप है कि दो घंटे तक युवक इसी तरह उनकी पिटाई करते रहे। इसके बाद मुख्य गन्ना अधिकारी के आवास पर ले गए। आरोप है कि मुख्य गन्ना अधिकारी ने भी उनकी पिटाई की। इसी समय एक युवक ने किसी भारी वस्तु से उनके सिर पर प्रहार किया। इससे उसे एक कान से सुनना व एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया। शनिवार को सुबह के समय उसने मिल में पहुंचकर प्रधान प्रबंधक आरके जैन को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे जिला अस्पताल में इलाज कराने गए। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया। उन्होंने मुख्य गन्ना अधिकारी सहित दो को नामजद कर आठ-दस अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


एक साल पहले हो गए थे सेवानिवृत्त
बागपत। मिल के संविदा गन्ना विकास निरीक्षक ओम सिंह ने बताया कि वे एक साल पहले मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना से गन्ना विकास निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद शासन ने उन्हें 60 प्रतिशत वेतन पर संविदा गन्ना विकास निरीक्षक पद पर दोबारा से रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली गलौज हुई है, मारपीट की जानकारी नहीं - जीएम
बागपत। सहकारी चीनी मिल के जीएम आरके जैन ने बताया कि संविदा गन्ना विकास निरीक्षक ओम सिंह से गाली गलौच होने की जानकारी है। मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि उनके साथ घटना हुई तो जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लगाए गए आरोप निराधार
बागपत। सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राम स्नेही ने बताया कि एक फरवरी को वे मेरठ मीटिंग में गए हुए थे। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्हें फंसाने के लिए यह सब किया गया है।


जांच के बाद दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट
बागपत। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। दो दिन पहले की घटना है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed