बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने मंगलवार की रात्रि शराब तस्करों और वारंटियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, इसमें एक शराब तस्कर व दो वारंटी गिरफ्तार किए और भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई।
कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ मंगलवार की रात्रि अभियान चलाया गया। छपरौली चुंगी पर चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर वैगन आर कार में लाई जा रही देशी शराब की 13 पेटी पकड़ी। चालक फरार हो गया, पुलिस ने वैगान आर को सीज कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शराब तस्कर धर्मेंद्र निवासी बिजरौल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हरियाणा से आई गई 10 पेटी शराब व 240 पव्वे बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस ने दो वारंटी सोनू पुत्र आजाद बिजरौल व योगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश मलकपुर को गिरफ्तार किया है।