{"_id":"5c364cc6bdec2256ec3d0c6b","slug":"51547062470-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा क्षेत्र से कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा क्षेत्र से कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा का कार सवार युवक अपहरण कर ले गए। परिजनों ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने कहा जब तक छात्रा की बरामदगी नहीं होती, तब तक गांव में इंटर कॉलेज नहीं खुलने देंगे। छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार को छात्रा घर से स्कूल गई , लेकिन वापस नहीं लौटी। स्कूल के पास से कार सवार कुछ युवक छात्रा का अपहरण कर ले गए। उन्होंने छात्रा को काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। छात्रा के सहेला ने परिजनों को जानकारी दी कि उसको कार सवार अज्ञात युवक जबरन उठा ले गए। बुधवार की सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा किया। साथ ही चेतावनी दी जब तक छात्रा बरामद नहीं होती, तब तक गांव में इंटर कॉलेज नहीं खुलने देंगे। छात्रा के पिता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस कार से छात्रा का अपहरण होना बताया जा रहा है, पुलिस ने उस कार को गाजियाबाद जनपद के फजलपुर गांव से बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। जल्दी ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।