फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह को रिश्वत लेते पकड़ा

बागपत बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह को रिश्वत लेते पकड़ा

Wed, 12 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह को रिश्वत लेते पकड़ा
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत स्टेनो को एंटी करपशन मेरठ की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। स्टेनो ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक छपरौली के सहायक शिक्षक सोमित बिश्नोई से गैरहाजिरी काटने के नाम पर रिश्वत ली। एंटी करपशन टीम ने स्टेनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी निवासी सोमित बिश्नोई पुत्र रामपाल ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय नंबर एक छपरौली में सहायक अध्यापक है। पिछले माह 16 नवंबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण किया। वह विभागीय काम से दूसरे विद्यालय में गए हुए थे। बीएसए ने अनुपस्थिति लगा दी । इस पर बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह ने अनुपस्थिति कटवाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उसने दो दिन पहले एंटी करपशन विभाग मेरठ में रिश्वत मांगने की शिकायत की। मंगलवार को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में एंटी करपशन टीम बागपत पहुंची। पीड़ित शिक्षक सोमित बिश्नोई भी टीम के साथ थे। टीम ने शिक्षक को पाउडर लगाकर पांच हजार रुपये दिए। शिक्षक ने बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह को विकास भवन के गेट के बाहर बुलाया और रिश्वत के पांच हजार रुपये उसे दे दिए। एंटी करपशन टीम ने स्टेनो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम आरोपी को बागपत कोतवाली ले गई। टीम ने बरामद पांच हजार रुपये को सील कर दिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेनो को रिश्वत लेते पकड़ा है। उसने शिक्षक से रिश्वत ली। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


तीसरी बार जाल में फंसा विनोद
बागपत। एंटी करपशन टीम के प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह की काफी समय से रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी। दो बार पहले भी छापा लगाया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। दो मामलों में उसकी जांच चल रही है। मंगलवार को स्टेनो टीम की ओर से बिछाए जाल में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बोला, शिक्षकों को परेशान करता था आरोपी
बागपत। शिक्षक सोमित बिश्नोई ने बताया कि स्टेनो विनोद मसीह से जिले के शिक्षक परेशान थे। वह बीएसए के नाम पर शिक्षकों से 10 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक रिश्वत वसूलता था। रिश्वत न देने पर शिक्षकों को परेशान करता था। स्टेनो के रिश्वत लेते पकड़ने जाने पर शिक्षक काफी खुश है।

पानी गुलाबी होते ही खुल गई पोल
बागपत। एंटी करपशन टीम ने जैसे ही विनोद के हाथ पानी से धुलवाए तो रंग गुलाबी हो गया। इससे रिश्वत लेने की बात पुष्ट हुई। लंबे समय से शिक्षक बीएसए कार्यालय की शिकायतें अधिकारियों से कर रहे थे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। एंटी करपशन टीम का जैसे ही छापा लगा तो हकीकत सबके सामने आ गई।


बीएसए पता करेंगे कैसे नियुक्त हुए थे विनोद मसीह
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि बुधवार को जेडी को पत्र लिखकर विनोद मसीह की नियुक्ति की जानकारी करेंगे। इसके बाद बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग में गलत कार्य किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed