{"_id":"5bc63e53bdec2269651f1d9b","slug":"51539718739-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबरू लुटने के बाद पुलिस के पहरे में पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबरू लुटने के बाद पुलिस के पहरे में पीड़ित
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित पुलिस के पहरे में है। किसी को भी पीड़ित से मिलने की अनुमति नहीं है। एसपी ने अस्पताल में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल में सर्च अभियान चलाकर इधर-उधर घूमने वाले युवकों की खबर ली।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दुष्कर्म होने के बाद जीएनएम नर्सिंग की छात्रा को जरनल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। छात्रा की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी तैनात कीं। एसपी ने अस्पताल परिसर में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की है। दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल में अभियान चलाकर खाली पड़े कमरों की तलाशी ली। अस्पताल में इधर-उधर घूम रहे युवकों की खबर ली। पीड़ित छात्रा सहमी हुई है। वह अभी तक पूरी तरह होश में नहीं है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित को पूर्ण सुरक्षा दी है। स्वस्थ होने पर छात्रा के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रभारी सीएमएस डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि पीड़ित को इमरजेंसी वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया, पुलिस से उसकी सुरक्षा की मांग की। महिला पुलिस बल मांगा है।
आरोपी ने बेहोश करने का लगाया इंजेक्शन
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपी वार्ड ब्वॉय व डी-फार्मा प्रशिक्षु से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपियों ने छोड़ को डायजापाम का इंजेक्शन दिया है। यह इंजेक्शन बेहोश करने के काम आता है।
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर सिलेंडर और हाथों में जाते हैं मरीज
बागपत। जिला अस्पताल की हालत किसी से छिपी नहीं है। मंगलवार को भी यहां सिस्टम की पोल खोलते हुए कई नजारे देखने को मिले। स्ट्रेचर पर गैस सिलेंडर ले जाया जा रहा था, जबकि बीमार को तीमारदार गोदी में उठाकर ओपीडी तक लेकर गए। ऐसा यहां पहली बार नहीं हुआ। आए दिन इमरजेंसी तक पीड़ितों को उठाकर ही ले जाया जाता है। प्रभारी सीएमएस डॉ. सुनील कुमार कहते हैं कि स्ट्रेचर उपलब्ध हैं, कई बार तीमारदार खुद ही मरीजों को गोदी में उठाकर ले जाते हैं।
पीड़ित को दिलाएंगे इंसाफ : दीक्षित
बागपत। बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित का कहना है कि दुखद घटना है। पीड़ित को इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के दावों की पोल बागपत के जिला अस्पताल में खुल गई।