फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्राओं पर छींटाकशी में चार पर मुकदमा दर्ज

छात्राओं पर छींटाकशी में चार पर मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं पर छींटाकशी में चार पर मुकदमा दर्ज
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

डौला में आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं पर खुली जीप में सवार युवकों द्वारा छींटाकशी करने के मामले में सिंघावली अहीर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
डौला गांव में पांच दिन पहले आदर्श इंटर कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं पर खुली जीप में सवार युवकों ने छींटाकशी की। उन्हें उठाकर ले जाने की धमकी तक दी। मोबाइल से फोटो खींचे। छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानाचार्य से मामले की शिकायत की। आरोपी युवक एक विशेष समुदाय के होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई। प्रधानाचार्य ने आरोपी चार छात्रों के नाम स्कूल से काट दिए । इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चार दिन से ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने आरोपी युवक मोनू, अफसान, सुहैल और शाहदाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी अफसान और सुहैल को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय मेें पेश किया । कोर्ट से दोनों को जेल भेजा। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार है। वहीं गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अभिभावकों ने कहा छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले 7-8 युवक थे। पुलिस ने सिर्फ चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस जांच कर रही है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed