फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी में मकान पर पथराव, तीन घायल

टीकरी में मकान पर पथराव, तीन घायल

Sat, 11 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
टीकरी में मकान पर पथराव, तीन घायल
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में रास्ते के विवाद को लेकर चार-पांच लोगों ने मकान पर पथराव कर लिया। इसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें बिनौली सीएचसी से भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

टीकरी निवासी डॉ. नरेंद्र पुत्र बिजेंद्र का पड़ोसी उमरद्दीन से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। उमरद्दीन ने उसके मकान की तरफ से गेट लगा दिया। इसको लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद उमरद्दीन पक्ष के चार-पांच लोगों ने डॉ. नरेंद्र के मकान पर पथराव शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक मकान पर ईंट-पत्थर फेंकते रहे। पथराव में डॉ. नरेंद्र, उसकी पत्नी विकेश व भाई की पत्नी सविता घायल हो गए। परिजन के अन्य लोगों ने अंदर कमरों में छिपकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। डॉ. नरेंद्र ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed