फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस के शक की सुई छात्र के दोस्तों की तरफ घूमी

पुलिस के शक की सुई छात्र के दोस्तों की तरफ घूमी

Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के शक की सुई छात्र के दोस्तों की तरफ घूमी
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव के छात्र शिवम हत्याकांड का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस के शक की सुई छात्र के दोस्तों की तरफ ही घूम रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बिजवाड़ा गांव के जंगल में 29 जुलाई की शाम को बीकॉम के छात्र सयश तोमर उर्फ शिवम (19) पुत्र पुष्पेंद्र तोमर निवासी बिजवाड़ा की गोली मारकर हत्या की। उसकी कनपटी पर बाई तरफ तमंचा से गोली मारी। पुलिस को शव के पास से 315 बोर का तमंचा व मृतक की जेब से जिंदा कारतूस व मोबाइल भी मिला था। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस को छात्र की डायरी भी मिली, लेकिन उसके में कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगे। पुलिस को शक है कि छात्र की हत्या या तो प्रेम प्रसंग में की या उसके किसी करीबी दोस्त ने की। पुलिस छात्र के दोस्तों से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर अब भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि कुछ संदिग्धों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिन पर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed