फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़का में प्रधान पर जानलेवा हमला

बड़का में प्रधान पर जानलेवा हमला

Sun, 25 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़का में प्रधान पर जानलेवा हमला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़का गांव में ग्राम प्रधान को सोलर लाइट चोरी होने के रिपोर्ट दर्ज कराना महंगा पड़ा। आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला प्रधान को जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला प्रधान को सीएचसी में भर्ती कराया है।

बड़का गांव में कुछ दिन पहले पांच-छह सोलर लाइड की बैट्री चोरी कर ली गई थी। ग्राम प्रधान मुन्नी पत्नी इस्लाम ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई , लेकिन अभी तक यह मामला जांच में चल रहा है। शनिवार को देर शाम आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया और प्रधान को तमंचों की बटों से पीटकर जान से मारने का प्रयास किया और लूटपाट करने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले। इस वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। ग्राम प्रधान ने 5-6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल प्रधान को सीएचसी में मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed