{"_id":"5a205dab4f1c1bca678bee53","slug":"51512070571-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालकों में मारपीट, एक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक्शा चालकों में मारपीट, एक हिरासत में
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालकों में मारपीट, एक हिरासत में
बड़ौत (बागपत)। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की सवारियां बैठाने को लेकर दो रिक्शा चालकों में मारपीट हो गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा रिक्शा लेकर भाग निकला। बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बड़ौत स्टेशन पर पहुंची तो दो रिक्शा चालकों में सवारियों को बैठाने को लेकर कहासुनी हो गई। उसेे देख कुछ लोग वहां पर खड़ी एक अन्य रिक्शा में सवार होकर चले गए। इस पर उन्होंने एक-दूसरे पर बेल्ट निकालकर हमला बोल दिया। वहां पर मौजूद भीड़ में अफरातफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष सुखपाल और एसएसआई अजय पंवार पहुंचे। उन्हाेंने एक रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़ा गया रिक्शा चालक शकील बड़ौत नगर का रहने वाला है।