{"_id":"5a1dbc964f1c1b97678be869","slug":"51511898262-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोताना रोड पर ई-रिक्शा लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोताना रोड पर ई-रिक्शा लूटने का प्रयास
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड पर तीन युवकों ने तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर चालक को मारपीट कर भाग निकले।
इदरीशपुर निवासी साजिद नगर में ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को दोपहर बस स्टैंड पर उसे तीन युवक मिले और उन्होंने उसे जौनमाना तक चलने को कहा। 50 रुपये में उन्होंने रिक्शा किराए पर की और उसमें बैठ कर चल दिए। जौनमाना और बड़ौत मार्ग पर जब युवक तमंचे के बल पर उसे मलकपुर रजबाहे की पटरी पर ले जाने लगे तो साजिद ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े। लोगों को आता देखकर बदमाश उसके साथ मारपीट कर भाग निकले। भयभीत रिक्शा चालक वापस आ गया। उसने अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी । पुलिस ने कहा तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। इससे पहले भी नगर में ई-रिक्शा चालकों के साथ लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी है ।