{"_id":"5a1c695c4f1c1b7a548bfab4","slug":"51511811420-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना कस्बा में तनावपूर्ण शांति, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराना कस्बा में तनावपूर्ण शांति, पुलिस तैनात
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत। चौहानान मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पुराने कस्बे में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस तैनात है। खुफिया तंत्र क्षेत्र में डेरा डाले है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं की है।
बागपत के चौहानान मोहल्ले में दो पक्ष रविवार को आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में तलवार और अन्य धारदार हथियार चले थे। बाद में पथराव हुआ । दोनों पक्ष से एक महिला समेत चार सदस्य घायल हुए थे। एक युवक को सीएचसी के चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। सीओ दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से क्षेत्र में तनाव हो गया था। एक पक्ष के विनोद ने आरोप लगाया था विपक्षियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर तलवार व अन्य धारदार हथिार से हमला किया है। इसमें उसका भतीजा सचिन गंभीर घायल हो गया। उसकी तहरीर पर शौकीन, फरमान, नौशाद और नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । वहीं दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने बताया घर में घुसकर विपक्षियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और तलवार से हमला किया। एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया । उसकी तहरीर पर आरोपी सचिन, शिवम, मुकेश, सोनू, रजत, विनोद, राखी, गौरव, राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। झगड़े से पुराने कस्बे में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सोमवार को गली-मोहल्ले सुनसान पड़े रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस वहां पर तैनात है। खुफिया तंत्र भी गतिविधियों पर नजर लगाए है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं किया है। सीओ दिलीप सिंह ने कहा इस मामले में दोनों की तरफ से मुकदमा दर्ज हो गया है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।