फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चाचा ने ड़ेढ साल तक लूटी भतीजी की इज्जत

चाचा ने ड़ेढ साल तक लूटी भतीजी की इज्जत

Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
चाचा ने ड़ेढ साल तक लूटी भतीजी की इज्जत
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से चाचा द्वारा डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका बिजनौर से अपहरण किया । आरोपी चाचा ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि उसका निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था। उसका अपने पति से विवाद रहने लगा । बाद में उनका तलाक हो गया । वह अपने घर पर आ गई । आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसका चाचा उसका अपहरण करके अपने साथ ले गया । आरोपी ने डेढ़ साल तक उसको बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी । वह किसी तरह वहां से बंधक मुक्त होकर आई है। उसने कोतवाली में पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपियों की हो गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पीड़ित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की । इससे वे काफी परेशान है। उधर पुलिस ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed