{"_id":"59af02cd4f1c1b0b088b473f","slug":"51504641741-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीदाबाद में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीदाबाद में करंट लगने से युवक की मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नया गांव में कूलर का स्विच बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट लग गया। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
शामली के सेवापुर गांव निवासी सुनील (26) अपने परिवार के साथ हमीदाबाद उर्फ नया गांव में अपनी ननिहाल में रहता था। वह सब्जी की फसल की बुआई कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह सोमवार देर शाम कमरे में कूलर का स्विच बोर्ड में लगाने लगा, इसी दौरान उसको करंट लग गया और जमीन पर गिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसको तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस कार्रवाई किए बगैर ही शव को उसके पैतृक गांव ले गए। वहां पर उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
बेटा पैदा होने की खुशी गम में बदली
बागपत। सुनील की पत्नी को दो दिन पहले ही बेटा पैदा हुआ । परिवार में खुशियां मनाई जा रही थे। घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। सुनील की मौत होने से खुशी गम में बदल गई। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।