फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा डबल मर्डर केस की सिंघावली अहीर पुलिस करेंगी विवेचना

खेकड़ा डबल मर्डर केस की सिंघावली अहीर पुलिस करेंगी विवेचना

Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा डबल मर्डर केस की सिंघावली अहीर पुलिस करेंगी विवेचना
खेकड़ा डबल मर्डर केस की सिंघावली
विज्ञापन

अहीर पुलिस करेंगी विवेचना

बागपत। खेकड़ा की चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र चौधरी और उनके दोस्त बाशिद की हत्या के केस की विवेचना सिंघावली अहीर थाना में ट्रांसफर हो गई है। छह माह पूर्व खेकड़ा कस्बा में ही दोनो की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। केस के नामजद आरोपी जेल में बंद है। पुलिस अज्ञात मुल्जिमों का पता नहीं लगा पाई है।

धोखाधड़ी से लाखों हड़पे
बागपत। मीतली निवासी धर्मेेंद्र ने बताया कि दिल्ली निवासी उसके एक रिश्तेदार के साथ एक व्यक्ति आया था। उसने जरूरत बताते हुए एक लाख रुपये उधार लिए थे और अपनी कार उसके पास ही छोड़कर चला गया था। कुछ दिन बाद कार लेकर चला गया। बाद में अपने तीन-चार साथियों को इसी तरह रुपये दिलाएं। समय पूरा होने के बाद रुपये नहीं लौटाए। उनके बताए पते पर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला। आरोपियों ने उससे लाखों रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


तीन आरोपियों पर गैंगस्टर
बागपत। पुराना कस्बा के युवक रवि की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी अमित, नीरज और मनोज पर पुलिस ने ओर शिकंजा कस दिया। आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये के लेनदेन में युवक पर हमला
बागपत। रुपये के लेनदेन के विवाद में शहर की माता कालोनी निवासी वसीम पर कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed