{"_id":"596676ae4f1c1b8c0d8b45a6","slug":"51499887278-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई पर नाराजगी जताने गए परिवार पर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई पर नाराजगी जताने गए परिवार पर हमला बोला
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पठानकोट मोहल्ले में पेड़ से अमरूद तोड़ने पर बच्चे की पिटाई करने पर नाराजगी जताने गए लोगों पर सात-आठ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक महिला और एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने कहा हमलावर एक महिला के गले से सोने की चैन और कुंडल लूटकर ले गए। उन्होंने कोतवाली में सात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बुधवार को सुबह के समय 12 वर्षीय जुलाल पुत्र दीन मोहम्मद अपने पड़ोसी के ही आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर अमरूद तोड़ रहा था तो उन्होंने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इससे किशोर बेहोश हो गया। दीन मोहम्मद के परिवार के लोग पड़ोसी के घर बच्चे की पिटाई का उल्हाना देने गए तो उन्होंने उनके घर पर ही हमला कर दिया। इसमें दिलशाद पुत्र ताहिर, बिलाल पुत्र दीन मोहम्मद, ताहिर पुत्र नसीमुदीन, शायरा पत्नी शान मोहम्मद, शान मोहम्मद पुत्र मसूद घायल हो गए। आरोप है हमलावर शायरा के गले से सोने की चैन, कुंडल भी खींच ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले, लेकिन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी र्है।