फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्षेत्र में चोरों का आंतक

क्षेत्र में चोरों का आंतक

Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरों का आंतक
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव से बृहस्पतिवार की रात्रि में दो जगहों से चोर पशु चोरी करके ले गए। पशुओं के पैरों के निशान के आधार पर ग्रामीणों ने पहुंचकर तीन चोरों को दबोच लिया। वहां पशु भी बंधे मिले।
शाहपुर बाणगंगा गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि में चोर घुसे। चोरों ने विकल पुत्र दया चंद की भैंस, संतोष पुत्र अमर सिंह का भैंसा चोरी किया। गांव में रात्रि में डीजे बज रहा था। इसके चलते ग्रामीण जाग गए। पशुओं की चोरी का पता चलते ही बड़ी संख्या मेें ग्रामीण एकत्र हो गए। पशुओं के पैरों के निशान के आधार पर ग्रामीण खिंवाई के जंगल में एक ईट भट्ठे पर पहुंचे, जहां पर मजदूरों के रहने के लिए बने आवास मेें चोरी किए दोनों पशु मिल गए। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां मौजूद तीन चोरों को दबोच लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले लाई।
विज्ञापन

उधर, खिवाई के ग्रामीण आरोपियों को निर्दोष बताकर पैरवी करने पहुंचे। इसकी सूचना पर शाहपुर बाणगंगा गांव के ग्रामीण थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गांव और क्षेत्र में कई बार पशु चोरी की घटना हो चुकी है। सूचना देने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, बिजवाडा गांव से भी बृहस्पतिवार की रात्रि में चोर जगपाल प्रजापति के घर मेें सेंध लगाकर भैंस चोरी करके ले गए। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडे ने कहा तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed