फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आतंकित कर लूटकर ले गए सामान

आतंकित कर लूटकर ले गए सामान

Sun, 25 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आतंकित कर लूटकर ले गए सामान
आतंकित कर लूटकर ले गए सामान
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट के मेन बाजार में बदमाश दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी को दुकान के अंदर हथियारों से आतंकित कर हजारों रुपये के कपड़े लूटकर ले गए। पीड़ित ने दोघट थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बा दोघट निवासी कपड़ा व्यापारी अमरीश का बेटा दीपक और नौकर विक्रम शनिवार को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। कपड़ा व्यापारी अमरीश ने बताया कि दोपहर तीन बजे दो बाइकों पर चार युवक आए तथा उसके लड़के दीपक से पेंट शर्ट और जूते आदि ले लिए। उन्होंने पिस्टल निकाल ली और जान से मारने की धमकी देकर बाजार में हथियार लहराते हुए निकल गए। उनके हाथों में हथियार देख बाजार में भगदड़ मच गई। बाद में व्यापारी दोघट थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों को पकड़ने और बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। अमरीश ने कस्बा निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू सहित अन्य युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष से मिलने वालो में राकेश जैन, लोकेंद्र, विनोद गुप्ता, मनोज, कपिल, अनिल, संजय, अमरीश, अंकित, गौरव, तेजपाल व्यापारी मौजूद थे। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed