फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बूढ़े से निकाह का इंकार, मायके वाले बने जानी दुश्मन

बूढ़े से निकाह का इंकार, मायके वाले बने जानी दुश्मन

Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बूढ़े से निकाह का इंकार, मायके वाले बने जानी दुश्मन
बूढ़े से निकाह का इंकार, मायके वाले बने जानी दुश्मन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पहले पति ने तलाक दे दिया तो मायके वाले बूढ़े से दूसरा निकाह करने लगे। महिला ने उससे निकाह करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपना घर भी छोड़ दिया और अपनी सहेली के पास आकर रहने लगी। धमकी मिलने पर पीड़ित शनिवार को एसपी दफ्तर में पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

बड़ौत निवासी महिला ने बताया उसका निकाह छह साल पहले बुढ़ाना क्षेत्र में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। पति उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। उन्होंने जान से मारने की नियत से उसे जलाया था। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई थी। करीब दो साल पहले पति ने तलाक दे दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। उसके मायके वाले अब उसका निकाह सात बच्चों के पिता से कराना चाहते हैं। उसने उससे निकाह करने से इंकार कर दिया था। वह एक दूसरे युवक से निकाह करना चाहती है, युवक भी इसके लिए तैयार है, लेकिन मायके वाले इसके लिए तैयार नहीं है। परिजन उसे मारना चाहते हैं। एक दिन मौका पाकर वह अपने घर से निकलकर अपनी सहेली के पास आ गई, तभी से वहां रह रही है। मायके वाले लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे वह भयभीत है। उसने शनिवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने उसे मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed