फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाई के खून का बदला लेने को की थी इंस्पेक्टर के भाई की हत्या

भाई के खून का बदला लेने को की थी इंस्पेक्टर के भाई की हत्या

Tue, 13 Jun 2017 12:13 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाई के खून का बदला लेने को की थी इंस्पेक्टर के भाई की हत्या
भाई के खून का बदला लेने के लिए की थी हत्या
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविंद्र की हत्या भाई की हत्या का बदला लेने के लिये की गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया और पकड़े गये हत्यारोपी की निशानदेही पर 32 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव के पास शामली के गांव बरला जट निवासी रविंद्र पुत्र दरियाव सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने साथी सन्नी मलिक के साथ बागपत कोर्ट में मुकदमे की पैरवी में जा रहा था। इस घटना में सन्नी गोली लगने से घायल हुआ था। इस मामले में तीन लोगों को नामजद कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को इस हत्या के मुख्य आरोपी विनोद पुत्र बलजोर निवासी बिनौली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि 14 जून 2012 को उसका भाई मनोज धामा लापता हो गया था। 17 जून को उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर रविंद्र और अन्य लोगों का पता लगाया था और रविंद्र एवं उसके साथी जेल गये थे। जो अब जमानत पर है और यह मामला अंतिम दौर में था। आरोपी ने खुलासा किया कि मनोज की हत्या में रवींद्र का हाथ था। इसलिए भाई के खून का बदला लेने के लिए उसने रवींद्र की हत्या की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। इस मामले में तीन अन्य साथियों की पुलिस को तलाश है और उनके पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed