फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब पीने से रोकने पर किसान ने खुद को गोली मारी, मौत

शराब पीने से रोकने पर किसान ने खुद को गोली मारी, मौत

Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर किसान ने खुद को गोली मारी, मौत
शराब पीने से रोकने पर किसान ने खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन


बागपत। फैजपुर-निनाना गांव में शराब पीने से रोकने पर किसान ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। मेरठ अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक किसान सुक्रम पाल उर्फ शौकीन (35) पुत्र ईश्वर काफी शराब पीता था। परिवार के लोग उसे शराब पीने से रोकते थे, लेकिन उसने शराब पीना बंद नहीं किया। आग्रह करने के बाद भी नहीं माना। इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सुक्रम पाल ने अपने कमरे में जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला और घायल सुक्रम पाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। परिजनों ने घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वारदात का पता चलते ही सरूरपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने बताया किसान ने परिजनों के शराब पीने से रोकने पर आत्महत्या की है। अन्य कोई विवाद की जानकारी नहीं मिली है। मौके से तमंचा और उसमें फंसा कारतूस का खोखा बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पूर्व फांसी लटककर युवक ने दी थी जान
बागपत। शहर के बड़ौत रोड पर एक युवक शराब पीकर घर में विवाद रखता था। इसके चलते उसने एक माह पूर्व कमरे में पंखे पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी थी।

शराब पीते समय दोस्त की कर दी थी हत्या
बागपत। शराब विवाद का मुख्य कारण है। इसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। छपरौली में दोस्तों ने शराब पीते समय मामूली विवाद होने पर अपने साथी की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा। इससे पहले रमाला क्षेत्र का एक युवक नशे की हालत में तालाब में गिर गया था। उसकी मौत हो गई थी। दो दिन बाद परिजनों को शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed