फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 lakhs stolen near SP office

एसपी दफ्तर के पास 50 लाख की चोरी

Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs stolen near SP office
मोबाइल के शोरूम में चोरी के विरोध में हंगामा करते व्यापारियों को समझाते सहायक पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसपी दफ्तर और कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित मोबाइल शोरूम से शुक्रवार रात चोरों ने करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी किया। एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। दो दिन में केस के खुलासे के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। इसके बाद धरना समाप्त कर दुकान खोल ली। 
विज्ञापन


बागपत के जैन मोहल्ला निवासी पंकज कुमार जैन का शहर के होली चौक के पास दीप मोबाइल शोरूम है।  शुक्रवार रात चोरों ने छत के रास्ते आकर दीवार में कुंबल कर दुकान में प्रवेश किया। दो अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे कीमती मोबाइल और अन्य सामान चोरी किया। चोरों ने खुद को बचाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की वायर भी काट दी। शनिवार सुबह घटना का पता चला। 
विज्ञापन


पंकज जैन के बेटे अभिषेक जैन और अखिल जैन का दावा है कि दुकान से करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी हुआ है। पता चलते ही शहर के व्यापारी इकट्ठे हो गए। उधर, सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक एवं खेकड़ा सीओ संजीव सुमन, सीओ बागपत दिलीप कुमार और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात से गुस्साएं व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही से दुकान में चोरी हुई है। इससे पहले भी कई दुकानों में इस तरह की वारदात हो चुकी है। हर बार पुलिस का ढुलमुल रवैय्या रहता है।

उन्होंने मांग की है कि केस का जल्द से जल्द खुलासा हो, वरना उग्र आंदोलन कर दिया जाएगा। व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, उदय चौहान, मनोज वर्मा, प्रेम, सुभाष, संजय रूहैला, विक्की चौधरी, मोहम्मद अली, इरफान कुरैशी, प्रदीप वर्मा, प्रमोद जैन, विनीत जैन, राकेश जैन मौजूद रहे। दो दिन में केस के खुलासे का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो टीमों का गठन किया गया है। 

उधर, चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिंग टीम ने दुकान में पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। वहीं, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे पता चलता है कि वारदात में करीबी शामिल रहा है। चोरों को दुकान की पूरी जानकारी थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर ने भी अपनी पहचान न हो, इसलिए चेहरा ढक रखा था। चोरों तक पहुंचने के लिए दुकान के कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 

एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी
बागपत। शहर के होली चौक पर रात के समय पुलिस पिकेट रहती है। उसके बावजूद दुकान में चोरी की वारदात हो गई। इस मामले में पुलिसवालों पर गाज गिर सकती है। इसको पुलिस अफसर गंभीरता से ले रहे है। एसपी का कहना है कि मामले की बागपत सीओ को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

धरना-प्रदर्शन करोगे तो नहीं करेंगे खुलासा
बागपत। व्यापारियों को बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करते देर पुलिस के एक अफसर आपा खो गए। उन्होंने कहा कि यदि तुम धरना-प्रदर्शन करोंगे तो हम भी केस का खुलासा नहीं करेंगे। इस पर व्यापारी भड़क गए।


उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में अफसर ने अपनी गलती स्वीकार की। व्यापारियों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की थी, लेकिन वहां पर एसपी नहीं पहुंचे। इससे व्यापारियों में काफी रोष है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed