{"_id":"5cd47f89bdec220775593854","slug":"41557430153-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद बोरे में शव होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद बोरे में शव होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित यमुना नदी पुस्ता पर बोरे में शव बंद होने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। पुलिस की जांच के बाद बंद बोरे में मृतक शूकर मिला। पुलिस टीम को कुछ दूरी पर एक मरी हुई गाय मिल गई। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। जांच के बाद पुलिस टीम लौट गई।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद यमुना नदी के पुस्ते पर मार्ग किनारे बृहस्पतिवार को दोपहर के समय एक बंद बोरा पड़ा मिला। पुस्ते से गुजर रहे किसानों ने बंद बोरे में शव होने के संदेह के चलते खेकड़ा कोतवाली में फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम यमुना नदी पुस्ता पर पहुंची और बंद पडे़ बोरे को खोलकर देखा तो बोरे में किसी ने मृत शूकर को बंद कर डाल रखा था। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। साथ ही पुलिस को मार्ग पर एक मृत गाय पड़ी दिखाई दी। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर मृत गाय को गड्ढा खोदकर दबवाया। इसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट आई।