फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला चिकित्सक पर बच्चा गायब करने का आरोप

महिला चिकित्सक पर बच्चा गायब करने का आरोप

Sun, 24 Mar 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
महिला चिकित्सक पर बच्चा गायब करने का आरोप
बागपत। शहर के पुराना कस्बा की महिला ने जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक पर प्रसव के समय जुड़वा बच्चों में एक बच्चा गायब करने का आरोप लगाया। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी ने शिकायत की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुराना कस्बा बागपत निवासी अफसाना पत्नी मेहराब ने एएसपी रणविजय सिंह को पत्र देकर बताया कि जब वह गर्भवती थी तो उसे निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया । अल्ट्रासाउंड में उसके पेट में दो बच्चे आए । पति ने छह मार्च को प्रसव के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला चिकित्सक को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाई। इसके आधार पर महिला चिकित्सक ने महिला का ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई। ऑपरेशन के समय महिला बेहोश थी। जब उसे होश आया तो महिला चिकित्सक ने उसे बताया कि एक बच्चा पैदा हुआ है। इसके बाद पति निजी अस्पताल पहुंचा और अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक को एक बच्चा पैदा होने की जानकारी दी। चिकित्सक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दो बच्चे हैं। इसके बाद जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक से मिला तो आरोप है कि महिला चिकित्सक ने दंपति को धमकाकर कहा कि रिपोर्ट फर्जी है। एक ही बच्चा पैदा हुआ है। चिकित्सक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने महिला चिकित्सक पर बच्चा गायब करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की भी जांच कराई जाए। एएसपी रण विजय सिंह ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सभी आरोप निराधार
बागपत। जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. अंजू बाला ने बताया कि महिला को एक ही बच्चा हुआ । अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत है। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed