फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वरुण लुहारी ने बागपत जेल से व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी

वरुण लुहारी ने बागपत जेल से व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी

Sun, 24 Mar 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
वरुण लुहारी ने बागपत जेल से व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी
बड़ौत (बागपत)। जेल में बंद कुख्यात अपराधी वरुण लुहारी ने बड़ौत के व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस के अनुसार बदमाश ने जिस मोबाइल फोन से व्यापारी से रंगदारी मांगी है, उसकी लोकेशन जेल में पाने के बाद पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के कोताना रोड स्थित चिकारा गारमेंट्स के मालिक अमित चिकारा के मोबाइल फोन पर बुधवार को फोन आया कि 20 लाख रुपये जहां हम कहेंगे, वहां भिजवा देना, नहीं तो पूरे परिवार को मार देंगे। इस धमकी से चिकारा परिवार के लोगों मेें दहशत फैल गई, उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से व्यापारी से रंगदारी मांगी गई है, उसकी कॉल डिटेल मंगाई गई तो उसकी लोकेशन बागपत जेल में पाई गई। इससे स्पष्ट है कि जेल में वरुण लुहारी मोबाइल भी चला रहा है, इसको लेकर जेलर को लिखा और व्यापारी की सुरक्षा के लिए सादे वेश में पुलिस बल लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उचित अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि कुख्यात अपराधी जेल में खुलेआम मोबाइल चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed