{"_id":"5c4a1672bdec22120179a73f","slug":"41548359282-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी कार पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी कार पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी कार पकड़ी
बागपत। कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी कार पकड़ी जबकि शराब तस्कर पुलिस के सामने से भाग निकले। कार से 24 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बृहस्पतिवार रात सवा दस के बजे के लगभग कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम को सूचना मिली कि एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा की तरफ से कार से अवैध शराब लाई जा रही है। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां टोल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से इंडिगो कार आई। पुलिस को देखकर कार में सवार दो लोग उतर कर भाग गए। पुलिस ने उनकी पीछा किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस को कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। पुलिस ने कार सहित शराब को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। जल्दी ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।