{"_id":"5c3f88a9bdec22733d44ce79","slug":"41547667625-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के बागपत विधानसभा प्रभारी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा के बागपत विधानसभा प्रभारी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के हिना गार्डन में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बसपा के बागपत विधानसभा प्रभारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रायफल व बंदूक बरामद की। वहीं बसपा पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर अन्य लोगों की नामजदगी को गलत बताया। एसपी ने जांच कर निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से निकालने का आश्वासन दिया।
मेरठ रोड स्थित हिना गार्डन में मंगलवार दोपहर बसपा अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर और जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव की मौजूदगी में 63 किलो का केक काटा गया। इस बीच लोनी से पहुंचे मेरठ मंडल के जोन इंचार्ज विनोद प्रमुख और बागपत विधानसभा प्रभारी धर्मपाल प्रधान के निजी सुरक्षाकर्मियों ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने बसपा नेता विनोद प्रमुख, धर्मपाल प्रधान, हिना गार्डन के संचालक खलील अहमद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 30, 36 और 188 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को बागपत विधानसभा प्रभारी धर्मपाल प्रधान व रामलाल पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला अंबेडकर कॉलोनी, थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लाइसेंसी रायफल व बंदूक बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
निष्पक्ष जांच की मांग
बागपत। बसपा के जिला जयकुमार जाटव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मुलाकात की। उन्होंने एसपी को बताया कि हर्ष फायरिंग रामलाल ने की थी। अन्य लोगों की नामजदगी गलत कराई है। उनके नाम निकाले जाएं। एसपी ने जांच कर निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सलीम चौधरी, श्याम सुंदर, हाजी फिरोज, विक्रम भाटी, जहान सिंह, बबलू आदि शामिल रहे।