बड़ौत (बागपत)। सिनौली गांव से सात दिन पहले हुए लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में तालाब मेें मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ौत व छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक संजीव (34) पुत्र रूपचंद सिनौली गांव का रहने वाला था, सात दिन पूर्व वह साइकिल से घर से गया था, अगले दिन साइकिल तालाब के पास पड़ी मिली, तभी से वह लापता था। बुधवार की सुबह उसका शव तालाब संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में शव मिलने पर परिवार मेें कोहराम मच गया, वहीं आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ौत व छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि उसके खिलाफ गांव के एक व्यक्ति ने चोरी की तहरीर दी थी, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चलेगा।