{"_id":"5c364cbfbdec2256cf3e92e3","slug":"41547062463-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदे ट्रक ने तीन बिजली के खंभे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने से लदे ट्रक ने तीन बिजली के खंभे तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)।
ढिकौली-पिलाना मार्ग पर तिलक पब्लिक स्कूल के पास गन्ने से लदेे ट्रक ने 33 हजारी बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। स्कूल के गेट पर खंभा टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। स्कूल गेट पर बैठे तीन लोग करंट लगने से बाल-बाल बचे।
ढिकौली-पिलाना मार्ग तिलक पब्लिक स्कूल के पास से 33 हजारी विद्युत लाइन गुजरती है। बुधवार की सुबह गन्ने से लदे ट्रक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे तीन खंभे उखड़ गए। स्कूल के गेट पर खंभा टूटकर गिरने से वहां बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने इधर-उधर भागकर जान बचाई। स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन धामा ने बताया कि सर्दी के कारण अवकाश चल रहा है, लेकिन स्टाफ स्कूल में आता है। स्टाफ के तीन-चार लोग गेट के पास धूप में बैठे थे। करंट लगने से वे बाल-बाल बच गए। बड़ा हादसा होने से टल गया।