{"_id":"5c16a306bdec22555b4b2e87","slug":"41544987398-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली टोल कर्मियों की लापरवाही से हुई दुर्घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिली टोल कर्मियों की लापरवाही से हुई दुर्घटना
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास सड़क दुर्घटना एक्सप्रेस-वे के मिनी टोल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई थी। मेरठ मार्ग से टोल कर्मियों ने ट्रक को गलत साइड से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा दिया। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। इस दुघर्टना में ट्रक चालक जिंदा जल गया। जबकि दूसरे ट्रक के चालक और हेल्पर घायल हो गए थे।
एक्सप्रेस-वे पर 14 दिसंबर की सुबह चार बजे भीषण सड़क दुर्घटना हुई । दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। इसमें ट्रक चालक जिंदा जल गया । पुलिस ने दुर्घटना की जांच की तो कई तथ्य निकल कर सामने आए। राजस्थान नंबर का ट्रक 14 दिसंबर की रात में गाजियाबाद से मकानों की दीवारों पर लगने वाली टायल्स बनाने का कच्चा माल लेकर राजस्थान के लिए चला। दुहाई से ट्रक को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ना था, लेकिन चालक रास्ता भूल गया और मेरठ मार्ग पर काफी आगे चला गया। चालक ने मेरठ मार्ग से ट्रक को एक्सप्रेस-वे की तरफ गलत साइड में मोड़ दिया। मेरठ मार्ग से चढ़ने वाले मिनी टोल कर्मियों ने ट्रक को गलत साइड जाने से नहीं रोका। एक्सप्रेस-वे पर ट्रक गलत साइड में तेज गति से चलता रहा। इससे बड़ा हादसा हो गया। चांदीनगर थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि टोल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है। हादसे की जांच की जा रही है। मिनी टोल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
यह हुआ था हादसा
बागपत। एक्सप्रेस-वे पर 14 दिसंबर की सुबह चार बजे गलत साइड से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने सामने से दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। दुर्घटना में ट्रक चालक अजय कुमार निवासी बलिहारी शेवटा थाना जहाना गंज जिला आजमगढ़ हाल जहांगीरपुरी दिल्ली जिंदा जल गया । पुलिस ने 17 घंटे बाद चालक के अर्द्ध जले शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजस्थान नंबर के ट्रक के चालक शंकर और हेल्पर रामभरोसे गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक चालक के भाई पवन ने राजस्थान नंबर के ट्रक चालक के खिलाफ चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रही है बाइक
बागपत। एक्सप्रेस-वे पर मिनी टोल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बाइक पर प्रतिबंध होने के बाद भी मिनी टोल कर्मी बाइकों को नहीं रोके। एक्सप्रेस-वे पर बाइक भी दौड़ रही है, लेकिन एनएसएआई द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।