फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली से लापता सुखपाल का कैराना में मिला शव

छपरौली से लापता सुखपाल का कैराना में मिला शव

Sun, 28 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
छपरौली से लापता सुखपाल का कैराना में मिला शव
छपरौली (बागपत)। कस्बे से लापता व्यक्ति का शव शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में मिलने की सूचना पर परिवार में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

छपरौली निवासी नरेंद्र ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पिता सुखपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजनों ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि सुखपाल का शव कैराना कोतवाली क्षेत्र के तितरवाड़ा गांव के जंगल में मिला। सूचना पर परिजन शामली मोर्चरी पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed