फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तंत्र-मंत्र विद्या से तीन लाख रूपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

तंत्र-मंत्र विद्या से तीन लाख रूपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र विद्या से तीन लाख रूपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
बड़ौत (बागपत)। आठ दिन पूर्व औसिक्का गांव में तंत्र-मंत्र से रुपये दोगुना कराने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने के मामले मेें पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जड़ोदा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के जोगेन्द्र को तीन युवकों ने 6 अक्तूबर को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर अपने साथ औसिक्का गांव ले गए और बंद कमरे में तंत्र-मंत्र विद्या के नाम पर उससे कुछ रुपये लेकर दोगुना कर दिए। उसे यकीन आने पर आरोपियों ने तीन लाख रुपये और लेकर दावा किया कि उसके रुपये दोगुने हो जाएंगे। इसके बाद एक वहीं रह गया जबकि दो बाहर चले गए। इसके बाद वे खाकी वर्दी लौटे और कहा कि तुम गलत काम कर रहे हो और अपने तीसरे साथी को भी साथ ले गए। इस मामले में पुलिस अब्बास पुत्र इलियास निवासी खुर्जा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि उसके एक साथी मंजूर पुत्र मुश्ताक निवासी दौज्जा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अभी इस मामले में एक और आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed