फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तेज होगी बजरंगी हत्याकांड़ की जांच, दिग्गजों पर पड़ेगी आंच

तेज होगी बजरंगी हत्याकांड़ की जांच, दिग्गजों पर पड़ेगी आंच

Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
तेज होगी बजरंगी हत्याकांड़ की जांच, दिग्गजों पर पड़ेगी आंच
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। जेल में पिस्टल और हत्या की वजह तलाशी जा रही है। सीमा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा मौखिक आरोपों से घिरे केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से भी विवेचक जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए कानूनी जानकारियां जुटाई जा रही है। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से भी उनकी ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या की। निलंबित जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने इस तहरीर को विवेचना में शामिल कर लिया । विवेचक जल्द ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह से पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य लोगों से जानकारी ली जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पर बजरंगी की पत्नी ने मौखिक आरोप लगाए। इस वजह से विवेचक मनोज सिन्हा से भी जानकारी ले सकते हैं, लेकिन उनसे जानकारी लेने से पहले कानूनी अड़चनों को दूर किया जाएगा। इसके अलावा मुन्ना बजरंगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


राठी ने दोहराया बयान, पिस्टल बजरंगी की ही
बागपत। जिला कारागार से रवाना होने से पहले पुलिस अधिकारियों ने सुनील राठी से पूछताछ की। राठी अपने पहले बयान पर ही अडिग है। उसका कहना है कि पिस्टल मुन्ना बजरंगी की ही थी। सुपारी देने को लेकर कहासुनी हुई। बजरंगी की पिस्टल छीनकर उसने गोली चला दी, जिसमें बजरंगी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed