{"_id":"5ae8bd8a4f1c1b61098b758b","slug":"41525202314-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमले में नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर जानलेवा हमले में नहीं हुई कार्रवाई
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला गांव में चार दिन पहले युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
रमाला गांव निवासी अमित कुमार पुत्र सोमपाल सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया 28 अप्रैल को वह दुकान पर सामान लेने गया । इसी दौरान छह लोगों ने उसे घर में खींचकर तमंचों की बटों और पेट में भाला घोंप कर घायल किया और हमारा समझकर गली में फेंका। किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल को रमाला थाने लेकर पहुंचे और छह लोगों को नामजद कराते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया । इस मामले में चार दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। आरोपी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। आरोपियों के डर से परिवार के लोग घर से भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा यदि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर होगा। इस पर एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।