फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो घंटे हाईवे जाम, बोर्ड परीक्षार्थी भी फंसे

दो घंटे हाईवे जाम, बोर्ड परीक्षार्थी भी फंसे

Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे हाईवे जाम, बोर्ड परीक्षार्थी भी फंसे
बागपत। सोनीपत में वाहनों की चेकिंग के कारण गढ़-सोनीपत मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। निवाड़ा चौकी से वाहनों की कतार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक पहुंची। यहां पर कई किमी लंबा जाम लग गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रही परीक्षार्थी भी फंस गए। इन्हें बामुश्किल निकाला जा सका।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सोनीपत की गढ़ मिर्कपुर चौकी पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। दोनों प्रदेशों में वाहनों का आवागमन ठप हो गया। गढ़-सोनीपत मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। निवाड़ा चौकी से जाम गौरीपुर मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी जाम लग गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक जाम की स्थिति बनीं रही। जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं बागपत से अग्रवाल मंडी टटीरी, सरूरपुर कलां, बागपत और आसपास के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी भी जाम में फंस गए। परिजनों और पुलिस ने इन्हें जाम से किसी तरह निकाला और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दैनिक यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत से मेरठ दूध का टैंकर लेकर जा रहे ट्रक चालक सतबीर सिंह ने बताया कि दो घंटे से अधिक समय से वह जाम में फंसा है, परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसकी सप्लाई भी लेट हो रही है। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज लोकेंद्र का कहना है कि चेकिंग के कारण जाम लग गया था, जिसे बाद में खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed