{"_id":"5a2997554f1c1b3c3d8bc35f","slug":"41512675157-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंद कर मासूम से कुकर्म, दो पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में बंद कर मासूम से कुकर्म, दो पर मुकदमा
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में सात वर्षीय मासूम बच्चे को कमरे में बंद करके कुकर्म किया। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बेटा अपने नाना के घर पर गया हुआ था। बच्चा बृहस्पतिवार को मकान के पास घेर खेल रहा था। उसे दो युवक बहाने से अपने साथ एक मकान में ले गए। उसे कमरे में बंद कर दिया। इनमें से एक युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। तलाश करने पर उसे बेटे की आवाज कमरे से सुनाई दी। इसके बाद उसे बंधक मुक्त कराया। जानकारी करने पर बेटे ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। साथ ही यह भी जानकारी दी कि इससे पहले भी आरोपी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। उसने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन