फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मनचलों ने घर में घुसकर बोला हमला, किशोरी समेत चार घायल

मनचलों ने घर में घुसकर बोला हमला, किशोरी समेत चार घायल

Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
मनचलों ने घर में घुसकर बोला हमला, किशोरी समेत चार घायल
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गली से गुजर रही किशोरी के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। इसमें किशोरी, उसके पिता समेत चार सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी मंगलवार शाम दुकान से सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोस के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। थोड़ी देर बाद ही आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर धावा बोल किया। इस दौरान किशोरी और उसके परिजनों की पिटाई की। इससे किशोरी, उसके पिता समेत चार सदस्य घायल हो गए। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर हमलावर धमकी देकर चले गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


दो पक्षों में झगड़ा, हंगामा
बागपत। निवाड़ा की इंद्रा कॉलोनी निवासी गुल बहार और साबिर पक्ष में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवाड़ा से दो बच्चे लापता
बागपत। निवाड़ा गांव की महिला रुखसाना ने बताया कि उसके दो बच्चे मोमीन और सोमीन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। उसने कोतवाली पुलिस से बच्चों को बरामदगी की मांग की।

निवाड़ा खादर में पुलिस का
छापा, रेत की दो बुग्गी पकड़ी
बागपत। यमुना-खादर से बुग्गियों से अवैध खनन किया जा रहा है। इसका एक बार फिर खुलासा हुआ है। पुलिस ने निवाड़ा के यमुना खादर में छापामारी की। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने रेत से लदी दो बुग्गी पकड़ ली। पुलिस उनको कोतवाली ले आई।


सट्टा के सूचना पर दौड़ी
पुलिस, बाइक बरामद
छपरौली। छपरौली कस्बा के एक मोहल्ले में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में छापामारी की, लेकिन वहां पर कोई सट्टा खेलता नहीं मिला। वहां पर लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। पुलिस उसको अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed