{"_id":"5a1c674f4f1c1b8d698be390","slug":"41511810895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : 6200 लोगों को किया मुचलका पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाय चुनाव : 6200 लोगों को किया मुचलका पाबंद
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने मिलकर पूरी तैयारी कर ली है। जनपद को तीन सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। 6200 लोगों को मुचलका पाबंद किया। चुनाव में लाइसेंसी शस्त्र का कोई इस्तेमाल न कर पाए, इसलिए 91.5 फीसदी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। अवैध शस्त्र लेकर घूम रहे 46 लोगों को एक माह के अंदर गिरफ्तार किया । इनके पास से 53 अवैध शस्त्र और 56 कारतूस बरामद किए हैं।
जनपद की बागपत, बड़ौत, खेकड़ा की नगर पालिका और छपरौली, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय और अग्रवाल मंडी टटीरी की नगर पंचायत का मतदान 29 नवंबर को होगा। चुनाव की अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है। मतदान के समय कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए काफी लोगों पर शिकंजा कसा है। 27 अक्तूबर से 27 नवंबर तक 6200 लोगों को मुचलका पाबंद किया। जबकि वांछित चल रहे 298 लोगों को गिरफ्तार किया । दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 169 लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया। 71 लोगों पर गुंडा एक्ट और 17 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की । चुनाव में लाइसेंसी शस्त्र का इस्तेमाल न हो पाए, इस देखकर पुलिस ने 2868 लाइसेंसी शस्त्र धारकों में से 2626 धारकों के शस्त्र जमा किए। एसपी जय प्रकाश ने कहा निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी होगा। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
87 तस्कर गिरफ्तार, 7800 लीटर शराब बरामद
बागपत। निकाय चुनाव के लिए हरियाणा से बड़े स्तर पर शराब की तस्करी हुई। पुलिस ने भी तस्करों पर खूब शिकंजा कसा। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक एक माह के अंदर 87 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। 20 वाहनों से 7800 लीटर शराब बरामद की। इन वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। जबकि कई शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में भी कामयाब रहे।