फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जमानत नहीं होने के कारण टूटी युवक की शादी

जमानत नहीं होने के कारण टूटी युवक की शादी

Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
जमानत नहीं होने के कारण टूटी युवक की शादी
बागपत। काठा के यमुना खादर से बुग्गी में रेत लाते पकड़े गए युवक को जमानत अर्जी खारिज कर दी । युवक की मंगलवार को शादी होनी थी। कारागार में बंद होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

काठा और मवी कलां गांव के यमुना खादर से तीन नवंबर को तीन लोग बुग्गी में रेत लेकर आ रहे थे। वहां पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने तीनों लोगों को बालू से लदी बुग्गी के साथ पकड़ लिया । पुलिस ने उनके खिलाफ बालू चोरी का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया । न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा। इनमें से एक युवक का रिश्ता तय हुआ था। उसकी मंगलवार को शादी होनी थी। परिजनों ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अर्जी लगाई गई, लेकिन जमानत अर्जी खारिज हो गई। जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि प्रभारी जिला न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह की कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनाई कर खारिज कर दिया है। इस कारण युवक की शादी मंगलवार को नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed