{"_id":"5a0c965b4f1c1bca678bbbb8","slug":"41510774363-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव करने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव करने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दो युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर हुए बवाल के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर पथराव भी किया था । इससे पहले कई आरोपी जेल जा चुके हैं।
बागपत के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी फरमान और हसन की 15 अक्तूबर 2016 को अग्रवाल मंडी टटीरी के पास ट्रैक्टर और कार की हुई टक्कर में मौत हो गई थी। इसको लेकर मृतक के परिजनों ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर रात को बवाल किया । इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की । पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने रबर की गोलियां छोड़कर किसी तरह मामला शांत कराया । इस मामले में दरोगा लोकेश चौहान की तहरीर पर 13 लोगों को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । इस केस में फरार चल रहे आरोपी सद्दाम निवासी पुराना कस्बा बागपत ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। कोतवाली एसएसआई धर्मेेंद्र सिंह संधु ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी सद्दाम ने कोर्ट में सरेंडर किया है। इस मामले में पहले कई आरोपी जेल जा चुके हैं।