{"_id":"59fb73c44f1c1b59678b936c","slug":"41509651396-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी गाड़ी से शराब की तस्करी, पुलिस ने दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी गाड़ी से शराब की तस्करी, पुलिस ने दो पकड़े
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लग्जरी गाड़ी (एंडीवर) में शराब लेकर हरियाणा से आ रहे दो लोगों को बागपत पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी सुनील और नीरज निवासी गढ़ी सिसाना (सोनीपत) है। आरोपियों ने शराब तस्करी के लिए गाड़ी में अलग से स्थान बना रखा है। गाड़ी के आगे आर्मी का चिह्न लगा रखा है। ताकि पुलिस न पकड़े। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि शराब हरिद्वार लेकर जा रहे थे। वहां पर शराब को दूसरी बोतलों में पैक कर देते हैं। जिस पर उत्तराखंड मार्का लगा होता है। आरोपियों के गैंग में कौन-कौन शामिल है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं यमुना-खादर से बुग्गियों में रेत लाते हुए तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी शफीक, अय्यूब, अकील निवासी बिलोचपुरा है। पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन