फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खुर्जा से लूटा गया कैंटर बागपत में बरामद

खुर्जा से लूटा गया कैंटर बागपत में बरामद

Fri, 03 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा से लूटा गया कैंटर बागपत में बरामद
बागपत। बुलंदशहर के खुर्जा से कैंटर लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को बालैनी पुलिस ने बुधवार की रात में गिरफ्तार कर कैंटर बरामद किया। बेहोशी की हालत में मिले कैंटर चालक को पुलिस ने मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अन्य लुटेरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

एसपी जय प्रकाश ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद पुलिस बुधवार की रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। चेकिंग करने के लिए रोका तो उसमें एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में कंबल में लिपटा मिला। ट्रक में मिले अन्य दो युवक मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी मोहसिन पुत्र अनीश और अमीर आजम पुत्र मजहर हसन है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यह कैंटर 31 अक्तूबर की रात खुर्जा देहात के एक ढाबा से लूट गया था। कैंटर चालक को नशीली गोली व अन्य पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया । कैंटर में गीजर लदे थे। उनको मेरठ के टीपीनगर में उतारा । इस संबंध में शाहदरा के हीरालाल ने बालैनी थाने में पहुंचकर बताया कि यह कैंटर उनका है। 31 तारीख को दिल्ली के बवाना से गीजर कैंटर में लादकर चालक आशीष मिश्रा निवासी तखत खेड़ा गांव तेजगांव लालगंज (रायबरेली), लखनऊ लेकर जा रहा था। इसमें 4.56 लाख रुपये का सामान था। पुलिस ने चालक आशीष मिश्रा को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


लुटेरे गैंग में हैं चार-पांच सदस्य
बागपत। बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि गैंग में चार-पांच लुटेरे हैं। लूट करने में मेरठ का मोबिन व एक अन्य बदमाश शामिल हैं। उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। किस दुकानदार को सामान बेचा है। उसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस की मद्द से बरामद हुआ कैंटर
बागपत। कैंटर मालिक हीरालाल ने बताया कि उनके कैंटर में जीपीएस लगा है। एक नवंबर की सुबह जब कैंटर लखनऊ नहीं पहुंचा तो इसकी उनको जानकारी मिली। कैंटर में लगे जीपीएस से लोकेशन देखी तो कैंटर मेरठ में हापुड़ रोड पर मिला। पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराया । जीपीएस की मद्द से कैंटर को बालैनी पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed