{"_id":"59b1a4034f1c1be67f8b4dec","slug":"41504814083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से फोन कर मांगी बड़ौत के व्यापारी से रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से फोन कर मांगी बड़ौत के व्यापारी से रंगदारी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के व्यापारी संदीप गुप्ता से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। अफसरों ने कहा धमकी भरा फोन दिल्ली से किया । इस आईडी पर मोबाइल नंबर लिया है, वह फर्जी है।
बड़ौत के बिनौली रोड निवासी संदीप गुप्ता की कस्बे में ही जूते-चप्पलों की दुकान है। उनके पास दो-तीन अगस्त को कई बार अज्ञात नंबर से फोन आया । फोनकर्ता ने उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी । रकम न देने बेटे का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दी । इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया । उन्होंने पुलिस अफसरों से शिकायत की । बड़ौत कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी । पुलिस को कई अहम जानकारी मिल गई है। बड़ौत सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा जांच करने से पता चला व्यापारी के पास धमकी भरा फोन दिल्ली से आया । हर बार एक ही स्थान से फोन हुआ । मोबाइल नंबर की जो आईडी है, वह फर्जी पाई गई है। केस की विवेचना चल रही है।