फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अहम क्लू से आगे नहीं बढ़ रही पुलिस की जांच

अहम क्लू से आगे नहीं बढ़ रही पुलिस की जांच

Sun, 27 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
अहम क्लू से आगे नहीं बढ़ रही पुलिस की जांच
बागपत। कस्बा के सराफ के शोरूम डकैती की वारदात में पुलिस अफसर अहम क्लू मिलने का तो 24 घंटे पहले ही दावा कर चुके है। लेकिन उसके आगे जांच नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हर कोई केस के खुलासे के लिए टकटकी लगाए हुए बैठा हुआ है।
विज्ञापन

सराफ शोरूम की वारदात के विरोध में खूब हंगामा हो रहा है। व्यापारी सड़कों पर आ रहा है। सराय के लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घरेलू सामन के लिए लोग परेशान हो रहे है। इसका असर पुलिस पर इतना हो रहा है। इससे हर कोई वाकिफ है। वारदात को तीन दिन होने के बाद भी पुलिस केस का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने एक दिन पहले ही अहम क्लू हाथ लगने का दावा कर दिया था, लेकिन पुलिस की जांच अभी आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस करीब 200 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन का कहना है कि इस केस में अहम क्लू मिल रहे है। उन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा। कई लोगों से अभी पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार वारदात में शामिल बदमाश क्षेत्रीय हो सकते है। उनको कस्बा अमीनगर सराय की पूरी जानकारी है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश सराफ के शोरूम से भी वाफिक थे। उन्होंने खुद बताया कि कहां पर चाबी रखी है।
विज्ञापन


पुलिस आज करे खुलासा, वरना कल से होगा जनपद बंद
बगापत। डकैती का खुलासा न होने के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार रूहैला और मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बा में विशाल मसाल जुलूस निकाला। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पुलिस रविवार (आज) केस का खुलासा करे, वरना सोमवार को पूरे जनपद का बाजार बंद कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब अहमद हमीद ने भी दिया समर्थन
अमीनगर सराय। पूर्व मंत्री नवाब कोकम हमीद के बेटे नवाब अहमद हमीद ने कस्बा में पहुंचकर व्यापारियों को समर्थन दिया। कस्बा के चेयरमैन डाक्टर मांगेराम यादव ने व्यापारियों को पूरा समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed