फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राहुल चोटी की हत्या के समय दो लोग को लगे छर्रे, घायल

राहुल चोटी की हत्या के समय दो लोग को लगे छर्रे, घायल

Tue, 04 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
राहुल चोटी की हत्या के समय दो लोग को लगे छर्रे, घायल
बागपत। राहुल खट्टा गैंग के सदस्य राहुल उर्फ चोटी की हत्या करने वालों के सिर पर खून सवार हो रहा था। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहां से गुजर रहे दो लोगों को गोली के छर्रे लगे और उनकी बाइक में गोली लगने से पंचर हो गया था। पीड़ित अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से भागे। इनमें से एक घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बली गांव में रविवार की रात में रविदास मंदिर के पास जिस समय राहुल उर्फ चोटी पर फायरिंग की गई, उसी समय बाइक पर सवार होकर निबाली निवासी सुधीर अपने साथी के साथ वहां से गुजर रहा था। हमलावरों की गोली उनकी बाइक में लगी तथा गोली के छर्रे उसको और उसके साथी के लगे। गोली लगने से बाइक में पंचर हो गया। पीड़ित किसी तरह वहां से बाइक लेकर भागे। सुधीर ने कहा उसका बागपत में चीनी मिल के पास मोटर सर्विस सेंटर है। वह अहमद शाहपुर पदड़ा गांव के अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। बली गांव में पहुंचने पर पीछे से गोली चलने की आवाज हुई। हमलावर कौन और कितने थे। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। उनको तो बाद में जानकारी हुई कि हमलावरों ने राहुल की हत्या की है। घायल सुधीर को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसको भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed